राष्ट्रीयमहाराष्ट्र

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया

नागपुर। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। इन राज्यों की कुल 28 सीटों पर MLC चुनाव हुआ।

एमएलसी चुनावों को लेकर बुधवार रात तक आए नतीजों में कांग्रेस ने किसी भी राज्य में एक भी सीट नहीं जीती थी, लेकिन आखिरकार महाराष्ट्र में नागपुर एमएलसी सीट पर कांग्रेस का खाता खुल गया है।

MLC चुनाव में खुल गया कांग्रेस का खाता

नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर एक कड़े मुकाबले में, कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा एमएलसी अभिजीत वंजारी ने बीजेपी के उम्मीदवार को 3,271 वोटों से हराया है।

नागपुर की इस सीट पर वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के जाकर पूरी हुई। कांग्रेस ने मौजूदा एमएलसी वंजारी को मैदान में उतारा था, जिन्हें 67,231 वोट मिले। बीजेपी ने पूर्व विधायक सुधाकर कोहाले को उतारा था, जिन्हें 63,960 वोट मिले।

नागपुर सीट पर कांग्रेस का जीतना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गृह नगर में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों नेताओं ने सुधाकर कोहाले के लिए जमकर प्रचार किया था। नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी है।

आखिरी राउंड तक बना रहा सस्पेंस

पहली पसंद (फर्स्ट प्रेफरेंस) के वोटों की गिनती के दूसरे दौर के बाद, कोहाले को 60,924 वोट मिले थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले।

हालांकि, किसी भी उम्मीदवार को वोटों का जरूरी कोटा नहीं मिल पाने के कारण, गिनती ‘दूसरी पसंद’ (सेकंड प्रेफरेंस) के वोटों के दौर तक पहुंच गई।

एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एलिमिनेशन राउंड (छंटनी के दौर) के बाद, वंजारी को कुल 67,231 वोट मिले, जबकि कोहाले को 63,960 वोट मिले।

नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था, जो कई कार्यकाल तक यहां से एमएलसी रहे थे। पिछले चुनाव में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने बीजेपी उम्मीदवार संदीप जोशी को हराया था।

महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजे

महाराष्ट्र में 5 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए। MLC चुनाव के नतीजों में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं।

  • पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते।
  • अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने जीत दर्ज की है।
  • नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने परचम लहराया है।
  • पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव ने जीत दर्ज की है।
  • छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल ने जीत दर्ज की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button