उत्तरप्रदेश

गोरखपुर में पेट्रोल भरवाने को लेकर बवाल, पंप पर चले हथौड़े-केन, युवक का सिर फटा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पेट्रोल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर हुई जमकर मारपीट की हैरान कर देने वाली तस्वीर आई है. यहां पहले पेट्रोल भराने को लेकर हुए वाद विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान जिसके हाथ में जो भी सामान आया, उसी से दूसरे के सिर पर वार कर दिया. मोबाइल केन से लेकर हथौड़े तक चले. इस मारपीट में एक युवक का सिर फट गया. 

हालांकि इस बीच पेट्रोल पंप के ओनर और कर्मचारी दोनों पक्षों में बीच-बचाव की नाकाम कोशिश करते हुए नजर आए. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पर चली गई. 

क्या है पूरा मामला ?

गोरखपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के बक्शीपुर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लोगों की कतार लगी हुई थी. इसी दौरान 11:30 बजे के आसपास पेट्रोल भरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. पेट्रोल पंप के ओनर तौसीफ और कर्मचारी बहलोल पेट्रोल पंप पर स्थिति को नियंत्रित करने में लगे थे. इसी दौरान दो लोगों के बीच पेट्रोल पहले भरने को लेकर कहासुनी और फिर मारपीट होने लगी. 

तौसीफ और उनके कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके. मोविल केन से लेकर हथौड़ा जिसके जो भी हाथ में लगा हुआ उठाकर दूसरे के सिर पर वार करने लगा. मालिक और कर्मचारियों को भी हल्की चोटे आ गई. इस बीच एक युवक का सिर फट गया और खून बहने लगा. मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं. इस दौरान पेट्रोल पंप के ऑनर तौसीफ ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली थाने चली गई.

तेल की कमी से बढ़ रही भीड़ 

पेट्रोल पंप के ओनर तौसीफ ने बताया कि शॉर्टेज की वजह से कल उन्हें दो दिन के बाद ऑयल मिल पाया है. उन्होंने सुबह पेट्रोल की बिक्री शुरू की तो पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई. इसी दौरान दो पक्ष आपस में कहां सोने के बाद मारपीट करने लगे. उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और उसके बाद मौके पर आई पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली चली गई. तौसीफ ने लोगों से संयम बरतने और जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल लेने को कहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को ध्यान देते हुए पब्लिक से कहा कि वे पैनिक क्रिएट नहीं करें.

 लोगों में तेल खत्म होने का डर 

गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने वाले लोगों ने बताया कि पेट्रोल भराने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 2 से 3 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलने के बाद में यहां पर पहुंचे हैं. पहले जहां भी 100 से 200 रुपए का पेट्रोल भराते थे, अब पूरी टंकी फुल कर ले रहे हैं. क्योंकि उन्हें पेट्रोल पंपों पर भीड़ की वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं. 

पेट्रोल-डीजल के शॉर्टेज की वजह से पेट्रोल पंप पर देश के अलग-अलग शहरों से मारपीट की तस्वीर सामने आ रही है. ऐसे में लोग आपस में ही कहासुनी और मारपीट कर ले रहे हैं. पहले पेट्रोल भरने को लेकर ही लोगों में मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है. ऐसे में लोगों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय संयम बरतने की जरूरत है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button