जरा हट के
1 मिनट लेट होने पर नहीं दी एंट्री, एग्जाम सेंटर पर रोई थी छात्रा,अब NEET कैंसिल होते ही खुशी से झूमी

Viral Video: एक छात्रा के लिए महज 1 मिनट की देरी उसकी जिंदगी का बड़ा दुख बन गई थी. एग्जाम सेंटर पर समय से थोड़ी देर से पहुंचने के कारण उसे अंदर एंट्री नहीं दी गई. जिसके बाद वह वहीं रोने लगी. उसका यह भावुक पल किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लेकिन अब कहानी में बड़ा मोड़ आ गया है. NEET परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आते ही वही छात्रा खुशी से झूम उठी. जहां पहले उसकी आंखों में आंसू थे, वहीं अब चेहरे पर राहत और मुस्कान साफ नजर आ रही है. यह खबर उसके लिए किसी नए मौके से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग इस बदलाव को देखकर हैरान हैं और कह रहे हैं कि कभी-कभी किस्मत भी आखिरी समय पर साथ दे ही देती है. बता दें, इस वीडियो को @dwivedimedia नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.



