अन्य खबरें

छत्तीसगढ़ वासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, भारत में मानसून ने दी दस्तक, प्रदेश में जल्द बरसेंगे बादल

रायपुर। देशभर में आज गुरुवार को नौतपा का छठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में बुधवार का तापमान 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू की चेतावनी भी जारी कर दी है। इसी बीच प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेशवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत में आज मानसून की एंट्री हो चुकी है। इसलिए अब छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही बारिश के आसार बन रहे हैं। 

IMD के अनुसार, इस साल समय से 2 दिन पहले ही मानसून केरल के रास्ते भारत पहुंच चुका है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 11 तारीख तक मानसून दस्तक देगा। 

मानसून का पूर्वानुमान

इससे पहले मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था, कि देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है। केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी। लेकिन मानसून ने 2 दिन पहले ही देश में दस्तक दे दी है, इसलिए प्रदेश में भी दो दिन पहले ही बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

ऐसा रहा बुधवार को प्रदेश का मौसम

बुधवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43 सो 45 डिग्री दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। रायगढ़ में लगभग 47 डिग्री सेल्सियस तापमान तर्ज किया गया। हालांकि सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन इससे गर्मी में उमस का आलम रहा। शाम 7 बजे के बाद भी प्रदेश में गर्म हवायें चलती रहीं, जिससे आमजनों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button