अन्य राज्य

साहब मेरा डिमोशन कर दीजिए, वजह जानने के बाद SI को फिर बनाया गया सिपाही

नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट जिले के करावल नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मनीष का सीनियर अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया है। अब फिर से उन्हें कॉन्स्टेबल बना दिया गया है। उन्होंने यह डिमोशन अपनी मर्जी से कराया है, क्योंकि मनीष बड़े पद की तैयारी करना चाहते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताविक, मनीष बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। इसके कुमार 2018 में दिल्ली पुलिस में बाद भी वो लगातार विभिन्न तरह के एग्जाम की तैयारी करते रहे।

नतीजतन 2023 में उन्होंने दिल्ली पुलिस से एसआई का एग्जाम क्लियर कर लिया। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें बतौर ट्रेनी एसआई नॉर्थ ईस्ट जिले के करावल नगर थाने में काम करने के लिए भेजा गया। दरअसल सीपी सतीश गोलछा ने ट्रांसफर-पोस्टिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसके मुताबिक नए सब इंस्पेक्टरों के लिए सर्विस के शुरुआती छह साल जिलों के तहत आने वाले थानों में काम करना अनिवार्य है।

मनीष सीनियर अफसरों के सामने पेश हुए थे

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनीष सीनियर अफसरों के सामने पेश हुए थे। वह स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) के कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) के एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनका कहना है कि जब वह कॉन्स्टेबल थे तब पढ़ाई के लिए समय निकाल लेते थे। लेकिन थाने में तैनाती की वजह से पढ़ने के लिए वक्त नहीं मिल पाता है।

इसलिए उन्होंने सीनियर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर लिखा था कि उन्हें कॉन्स्टेबल के पद पर ही दोबारा वापस भेज दिया जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक DCP ने उनका प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया और फिर से कॉन्स्टेबल बना दिया। हालांकि इस कार्रवाई से पहले पुलिस मुख्यालय ने यह भी सुनिश्चित किया कि मनीष के खिलाफ कोई विभागीय जांच, आपराधिक या विजिलेंस मामला तो लंबित नहीं है।

SI और कॉन्स्टेबल का क्या होता है काम

SI और कॉन्स्टेबल पुलिस विभाग मे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करते है। SI (दारोगा) थाना स्तर पर जांच और प्रबंधन सभालते है, जबकि कॉन्स्टेबल ग्राउंड लेवल पर गश्त, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा ड्यूटी करते है। SI के पास चार्जशीट दाखिल करने का अधिकार होता है जो कॉन्स्टेबल के पास नहीं होता। SI पर मामलों के जांच की जिम्मेदारी होती है। इस हिसाब से कॉन्स्टेबल पर काफी कम जिम्मेदारी होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button