अन्य राज्य

दिल्ली में उधार में अंडा देने से किया इनकार तो कर दिया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में उधार में अंडा न देने पर दुकानदार को चाकू मारने का मामला सामने आया है। पीड़ित फखरुद्दीन (50) को घायल अवस्था में इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन (34) को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित के साथ आरोपी का पुरान विवाद चल रहा था

पूछताछ में पता चला कि पीड़ित के साथ आरोपी का पुरान विवाद चल रहा था। बुधवार रात भी अंडे के रुपये को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी मोहसिन ने चाकू से हमला कर पीड़ित की हत्या कर दी। आरोपी मोहसिन पहले से मारपीट, चोरी और लूट समेत 7 मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

डीसीपी को मछली मार्केट में व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट आशीष मिश्रा ने बताया कि 6-7 मई की रात करीब 1:30 बने शास्त्री पार्क थाना पुलिस को बुलंद मस्जिद स्थित मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां फखरुद्दीन घायल मिले। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में पता चला कि फखरुद्दीन बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क इलाके में रहते थे। वह अपने भाई के साथ रेहड़ी पर अंडा बेचते थे। बुधवार रात मोहसिन अंडा लेने आया था। वह उधार में अंडा मांग रहा था। उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इस बात पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान मोहसिन ने चाकू से हमला किया और मौके से भाग गया। एसएचओ मनजीत तोमर के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी को पकड़ा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button