महाराष्ट्र

ठाणे में पूर्व ननि अधिकारी पर रेप का केस दर्ज, खरात कनेक्शन और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के ठाणे में नगर निगम के पूर्व अधिकारी पर रेप का आरोप लगा है, महिला की शिकायत पर आरोपी पूर्व अधिकारी के खिलाफ के रेप का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, महिला आरोप लगाया है कि अधिकारी ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर 2020 से 2023 के बीच लगातार महिला का शोषण किया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ठाणे में एक पूर्व नगर निगम अधिकारी के खिलाफ 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर 2020 से 2023 के बीच लगातार महिला का शोषण किया.

नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता के मुताबिक, वह 2020 में ठाणे नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही थी, तभी आरोपी से उसकी पहचान हुई. भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने उसे एक फ्लैट में बुलाया, जहां कथित तौर पर उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया. इसके बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार शोषण किया.

मामले में खरात कनेक्शन भी आया सामने

मामले में ‘खरात कनेक्शन’ भी सामने आया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला को नासिक ले गया और उसे ज्योतिषी अशोक खरात के पास ले जाकर अंधविश्वास और तथाकथित टोटकों के जरिए डराया-धमकाया. आरोप है कि वहां महिला को नींबू और ‘विशेष चर्म’ से जुड़े कथित अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया. खारत पहले भी यौन शोषण और धोखाधड़ी जैसे मामलों में गिरफ्तार रह चुका है.

पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को लगातार धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया. शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और नशीला पदार्थ देकर अपराध करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल, आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया है. मामले की जांच ठाणे क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है, जो इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के साथ पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button