जरा हट के

गन्ने का रस बना लग्जरी ड्रिंक! यूरोप में एक गिलास के दाम में आ जाएंगे नए ब्रांडेड जूते!

Viral Video : भारत की गलियों में ठेलों पर आसानी से मिलने वाला गन्ने का जूस जिसे लोग अक्सर मोलभाव करके पी लेते हैं. वही अब यूरोप की सड़कों पर ‘स्टार ड्रिंक’ बन चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को एक साथ हंसने और हैरान होने पर मजबूर कर दिया है.

वीडियो में विदेशी लोग बड़े शौक से गन्ने का रस पीते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसे बेचने का तरीका और अंदाज देखकर भारतीय यूजर्स चौंक गए हैं. जिस चीज को भारत में आम माना जाता है, वही विदेशों में खास बन गई है.

वीडियो में नजर आता है कि यूरोप की एक सड़क पर बिल्कुल देसी अंदाज में गन्ने का रस निकाला जा रहा है. मशीन भी वही और तरीका भी वही, लेकिन ग्राहक पूरी तरह विदेशी हैं. लोग लाइन में खड़े होकर जूस खरीद रहे हैं और बड़े चाव से उसका आनंद ले रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि जो गन्ने का रस भारत में आमतौर पर सस्ते में मिल जाता है, वही यूरोप में एक प्रीमियम ड्रिंक बन गया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत सुनकर भारतीय हैरान रह गए, क्योंकि वहां यह जूस करीब 5 यूरो में बिक रहा है जो भारतीय मुद्रा में लगभग 535 रुपये के बराबर है.

कुछ क्लिप्स में यह भी देखने को मिलता है कि गन्ने के रस को कॉकटेल स्टाइल में परोसा जा रहा है, यानी देसी जूस में विदेशी टच देकर उसे और ज्यादा फैंसी बना दिया गया है. इसे देखकर लोग मजाक में कह रहे हैं, भाई, ये तो पूरी तरह अपग्रेड हो गया है!

हालांकि पश्चिमी देशों में गन्ने के जूस का कारोबार कोई नई बात नहीं है, यह कई सालों से यूरोप और अमेरिका में मिलता आ रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prabhuvisha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और यूजर्स ने इसे खूब पसंद भी किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button