30 दिन सिर के नीचे ना रखें कोई तकिया, बॉडी का होगा ऐसा हाल, हड्डियों पर चल जाएगा काला जादू!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम और गलत पोस्चर की वजह से बैक पेन और नेक पेन आम समस्या बन गई है. ज्यादातर लोग सुबह उठते ही गर्दन या कमर में जकड़न महसूस करते हैं. दवाइयां, फिजियोथेरेपी और महंगे गद्दे आजमाने के बाद भी राहत नहीं मिलती.
लेकिन एक बहुत ही सरल और फ्री उपाय है जो कई लोगों की जिंदगी बदल रहा है. वो है 30 दिन तक सिर के नीचे कोई तकिया ना रखकर सोने का चैलेंज. यह चैलेंज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कई लोग दावा करते हैं कि 15-20 दिन बाद ही उनके बैक पेन में काफी कमी आई, सुबह की स्टिफनेस गायब हो गई और बॉडी का पोस्चर नेचुरल तरीके से सुधर गया. आखिर क्या है पूरा मामला?
बॉडी में होता है ऐसा बदलाव
जब हम तकिये पर सिर रखकर सोते हैं, खासकर मोटा या ऊंचा तकिया, तो गर्दन अनैचुरल एंगल पर झुक जाती है. इससे स्पाइन (रीढ़ की हड्डी) की नेचुरल कर्व प्रभावित होती है. पेट के बल सोने वालों में तकिया सिर को पीछे की ओर धकेलता है, जिससे कमर पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है और लोअर बैक पेन बढ़ता है. बिना तकिये के सोने से सिर और गर्दन स्पाइन के साथ सीधे लाइन में रहते हैं. इससे मसल्स रिलैक्स होते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सुबह उठकर जकड़न कम महसूस होती है. कुछ स्टडीज और एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्टमक स्लीपर्स के लिए यह स्पाइन अलाइनमेंट सुधारने में मदद कर सकता है.
वायरल हुआ 30 दिनों का चैलेंज
कई लोगों ने 30 दिन बाद बेहतर पोस्चर, कम नेक पेन और अच्छी नींद की रिपोर्ट की है. इस 30 दिन के चैलेंज में पहले 3-7 दिन शुरुआत में असुविधा हो सकती है. गर्दन में हल्की जकड़न या नींद में बार-बार उठना पड़ सकता है क्योंकि बॉडी पुरानी आदत से बाहर निकल रही होती है. 10-15 दिन बाद बॉडी अडैप्ट होना शुरू हो जाती है. सुबह की स्टिफनेस कम होती है, ट्रैप मसल्स (कंधों और गर्दन) में टेंशन घटता है. 30 दिन पूरे होने पर कई लोगों ने बताया कि बैक पेन काफी हद तक कम हो गया, पोस्चर सीधा हो गया और नींद गहरी हो गई.



