मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की सुनामी के आगे इस मामूली बजट की फिल्म ने कर डाली बंपर कमाई

जयसूर्या की फ़िल्म ‘आडू 3’ बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. ये साल 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मलयालम फ़िल्म बन चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि इस फ़ैंटेसी कॉमेडी को सिर्फ़ 10 दिनों में ही ‘हिट’ का दर्जा मिल गया था और ये अब ‘प्रकंबनम’ के साथ मुनाफ़ा कमाने वाली फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में देश और दुनियाभर में कितना कलेक्शन कर डाला है?

आडू 3′ ने 11वें दिन भारत में कितना किया कलेक्शन?
आडू 3 – वन लास्ट राइड (पार्ट 1)’ में जयसूर्या मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. यहां तक कि रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के तूफान के आगे भी ये देश और दुनियाभर में खूब नोट पीट रही है.

बता दें कि अपने शुरुआती हफ़्ते में इस फिल्म ने भारत में 37 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद, फ़िल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1.60 करोड़ रुपये और शनिवार को 2.30 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे संडे यानी 11वें दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी भारत में कुल नेट कमाई अब 43.01 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपये हुआ है.

आडू 3′ ने 11वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई
विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन 1.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 60.15 करोड़ तक पहुँच गया है और वर्ल्डवाइड इसने 109.90 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है.

आडू 3′ हिट हुई या फ्लॉप?
‘आडू’  फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फ़िल्म कथित तौर पर 20 करोड़ के बजट पर बनी है. रिलीज के 11 दिनों में, इसने अपनी लागत से दोगुना से भी ज़्यादा कमाई की है, जिससे इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ का दर्जा मिल गया है. वहीं फिल्म के मुनाफे की बात करें तो आडू 3  ने अब तक 115.05% का मुनाफ़ा कमाया है. यह 2026 की दूसरी सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली मॉलीवुड फ़िल्म है. इससे आगे सिर्फ़ गणपति एस पोदुवल और सागर सूर्या की फिल्म ‘प्रकंबनम’ है  जिसने 284% का मुनाफ़ा कमाया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button