तकनीकी

₹60,000 तक बचत का मौका! काफी तगड़े डिस्काउंट पर मिलने लगा Samsung का मुड़ने वाला फोन

सैमसंग का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 इस समय Flipkart पर बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह डील काफी आकर्षक बन गई है. इस फोन को लॉन्च के समय ₹1,74,999 की कीमत पर पेश किया गया था, लेकिन अब यह ₹1,64,999 में मिल रहा है. यानी कंपनी सीधे ₹10,000 की कटौती दे रही है

इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank कार्ड है, तो आपको ₹4,000 का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत करीब ₹1,60,999 रह जाती है. इसके साथ ही, एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹63,300 तक की अडिशनल छूट पा सकते हैं.

हालांकि, ये वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन, मॉडल और उम्र पर निर्भर करेगी. अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत करीब ₹6,131 प्रति महीने से होती है, जिससे इसे खरीदना और आसान हो जाता है.

फीचर्स की बात करें तो Galaxy Z Fold 7 एक हाई-एंड फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसमें 8 इंच का बड़ा AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है. दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है.







Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button