मनोरंजन

Chandu Champion Trailer: सस्पेंस से उठने वाला है पर्दा, इस दिन रिलीज होगा कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आगामी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज के करीब बढ़ रही है। ऐसे में मूवी के प्रमोशन का काम शुरू हो चुका है। अब कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की ट्रेलर रिलीज डेट भी आउट कर दी है। इसके साथ ही एक्टर ने ट्रेलर की एक झलक भी शेयर की है।

खास है चंदू चैंपियन का नया पोस्टर
चंदू चैंपियन के प्रमोशन में कार्तिक आर्यन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सुपर एक्टिव नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने 17 मई को एक पोस्ट शेयर करते हुए चंदू चैंपियन के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक्टर वॉर जोन में दिख रहे हैं।

कब रिलीज होगा चंदू चैंपियन का ट्रेलर ?
चंदू चैंपियन का ये पोस्टर बेहद खास है। कार्तिक आर्यन ने बताया कि ये सिंगल टेक में शूट किए गए 8 मिनट के वॉर सीक्वेंस की एक झलक है। पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में बताया कि चंदू चैंपियन का ट्रेलर शनिवार 18 मई को रिलीज हो रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button