‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ‘द वन’-‘हनुमान अंश’ का शनिवार को ऐसा रहा हाल

इन दिनों थिएटर में कई शानदार फिल्में लगी हैं. साउथ, हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही हैं. ‘द पैराडाइज’ से लेकर ‘एवेंजर्स एंडगेम’ तक को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
‘द वन’
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘द वन’ ने दूसरे दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 6,887 शोज मिले और फिल्म को 34 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने नेट 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 22.90 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे स्टार्स हैं.
‘द पैराडाइज’
‘द पैराडाइज’ ने शनिवार को 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 6,889 शोज मिले और 33.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 76.40 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और वहीं 90.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में नानी और राघव जुयाल लीड रोल में हैं.
‘एवेंजर्स एंडगेम’
‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 3,700 शोज मिले और 34.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दो दिन में टोटल 14.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 17.83 करोड़ का कलेक्शन किया.
‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ ने आठवें शनिवार को 6.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 3,979 शोज मिले और 37 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 298.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 352.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में है. फिल्म में वो नीम करौली बाबा के रोल में नजर आए हैं. फिल्म ने थिएटर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है.
‘मिर्जापुर द मूवी’
मिर्जापुर: द मूवी ने चौथे शनिवार को 1.55 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 1269 शोज मिले और 30 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 225.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 268.22 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायेक्ट किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र, रवि किशन, रशिका दुग्गल जैसे स्टार्स नजर आए.



