अंतर्राष्ट्रीय

खामेनेई के घर के पास 100 लड़ाके ढेर, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क में भीषण जंग

एजेंसियां — तेहरान,ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के 100 लड़ाकों को मारने का दावा किया है। मुजाहिद्दीन-ए-खल्क ईरान का विपक्षी संगठन है, जो वर्तमान में ईरान की इस्लामी गणराज्य सरकार के खिलाफ सक्रिय है। अली खामेनेई के विश्वस्त आईआरजीसी और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क जवानों के बीच भिडंत तब हुई, जब शिया-माक्र्सवादी ग्रुप ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान हैडक्वार्टर के पास ऑपरेशन करने की कोशिश की थी। ग्रुप ने कहा कि सोमवार रात तक 150 से ज्यादा दूसरे एमईके विद्रोही सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए। इस ग्रुप ने कहा कि वे मारे गए और घायल लड़ाकों के नाम इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन को देंगे।

आईआरजीसी और मुजाहिद्दीन-ए-खल्क के बीच ये लड़ाई मोताहारी कांप्लेक्स के पास हुई है। ईरान का मोताहारी कॉम्प्लेक्स तेहरान में स्थित एक बेहद संरक्षित सरकारी परिसर है। यह सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मुख्यालय का केंद्र है। इस कांप्लेक्स में खामेनेई का हैडक्वार्टर, गार्डियन काउंसिल, एक्सपट्र्स की असेंबली, इंटेलिजेंस मिनिस्टर का ऑफिस, ज्यूडिशियरी सेंट्रल ऑफिस, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल और खामेनेई के बेटे मोजतबा का ऑफिस और घर है। एमईके का दावा है कि मृतकों में सरकार के सपोर्टर बहुत ज्यादा थे, लेकिन कोई पक्के आंकड़े मौजूद नहीं हैं। इस संगठन ने कहा कि झड़पों के बाद सोमवार को पूरे दिन कंपाउंड में एंबुलेंस की भारी आवाजाही देखी गई।

ईरान ने ट्रंप के मिसाइल दावों को बताया बड़ा झूठ

तेहरान। ईरान ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं उनके दावे को बड़े झूठ की संज्ञा दी है। दरअसल, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में दावा किया कि तेहरान ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो अमरीकी धरती तक पहुंच सकती हैं और ईरान अपनी ‘नापाक परमाणु महत्त्वाकांक्षाओं’ को फिर से आगे बढ़ा रहा है। इस पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमरीकी दावों को बड़े झूठ करार देते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button