जरा हट के

19 की उम्र में 32 साल के मैनेजर को दे बैठी दिल, बोली- वो मुझे रानी बनाकर रखते हैं…

मोहब्बत कभी उम्र देखकर नहीं होती, लेकिन जब फासला एक दशक से ज्यादा का हो, तो समाज उसे आसानी से पचा नहीं पाता. अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 25 वर्षीय नाया और उनके 38 वर्षीय पार्टनर जैक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. पिछले पांच सालों से साथ रह रहा यह कपल आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है और उनका दो साल का एक बेटा भी है. लेकिन जैसे ही यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करता है और अपनी दिलचस्प लवस्टोरी के बारे में बताता है, वैसे ही ट्रोल्स उन्हें आड़े हाथों लेने लगते हैं. सोशल मीडिया पर ट्रोल्स जैक को शिकारी और ग्रूमर कहकर बुलाते हैं, जो नाया के लिए किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं है. हालांकि, नाया ने अब खामोश रहने के बजाय इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला किया है.

बता दें कि नाया और जैक की मुलाकात छह साल पहले एक ग्रोसरी स्टोर में काम करने के दौरान हुई थी. उस वक्त नाया सिर्फ 19 साल की थीं और जैक 32 साल के. नाया बताती हैं कि शुरू में उन्हें भी खुद से काफी बड़े शख्स को डेट करने में हिचकिचाहट महसूस हुई, लेकिन जैक की मैच्योरिटी और स्पष्ट बातचीत ने उनका दिल जीत लिया. जैक ने पहली ही डेट पर साफ कर दिया था कि वे नाया को लेकर गंभीर हैं. दिलचस्प बात यह है कि जैक ने नाया को पहली बार तब प्रपोज किया था, जब वे मास्क में थीं और उन्हें यह भी नहीं पता था कि वे कैसी दिखती हैं. जैक को लगा था कि नाया उनकी उम्र के आसपास की ही कोई महिला हैं. अपने रिश्ते पर नाया कहती हैं, “जब लोग जैक को शिकारी कहते हैं, तो यह उनकी मूर्खता और कुंठा को दिखाता. वे हमें सिर्फ आठ सेकंड के वीडियो से जज करते हैं, जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जैक मुझे एक रानी की तरह रखते हैं.”

पेशे से सेल्स ड्राइवर जैक का कहना है कि कम उम्र की पार्टनर होने से उन्हें दुनिया को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिलता है. वे मजाक में कहते हैं, “जब मैं बूढ़ा और सफेद बालों वाला हो जाऊंगा, तब भी नाया ’10/10′ (बेहद खूबसूरत) ही रहेगी.” इस कपल को अपनी उम्र की वजह से होने वाली ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि लोग उनके नन्हें बेटे को भी लपेट देते हैं. उनके बेटे जायॉन को भी नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. नाया ने इसे बेहद घिनौना बताते हुए कहा कि ये लोग कायर हैं, जो स्क्रीन के पीछे छिपकर एक बच्चे के बारे में ऐसी बातें करते हैं. नाया के परिवार ने भी शुरू में इस रिश्ते का विरोध किया था. उनकी मां और बहन को डर था कि जैक उम्र का फायदा उठाकर नाया का इस्तेमाल कर सकता है. लेकिन जब वे जैक से मिले और उनकी ईमानदारी देखी, तो वे भी जैक के मुरीद हो गए. नाया का कहना है कि जैक के साथ उनका रिश्ता इसलिए सफल है, क्योंकि जैक ने अपनी प्राथमिकताओं में परिवार को सबसे ऊपर रखा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button