अंतर्राष्ट्रीय

10 नहीं, अब 15% ग्लोबल टैरिफ, झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, SC के फैसले के बाद भी दिखाए तेवर

एजेंसियां — वाशिंगटन, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि अब से तुरंत प्रभाव से दुनिया के सभी देशों पर लगने वाला 10 फीसदी टैरिफ बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि कई देश दशकों से अमरीका का फायदा उठाते आए हैं, लेकिन अब उनकी सरकार इसे रोक रही है। आने वाले कुछ महीनों में वे और नए-नए टैक्स तय करेंगे, जो कानूनी होंगे।

उनका मकसद अमरीका को और भी मजबूत और महान बनाना है- पहले कहीं ज्यादा। इससे पहले ट्रंप ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कोई असर नहीं पड़ेगा और भारत आयात शुल्क देना जारी रखेगा, जबकि यूएस को कोई शुल्क नहीं देना है।

टैरिफ से जुड़े फैसले पर बारीकी से अध्ययन कर रही सरकार

नई दिल्ली। अमरीकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि सरकार कोर्ट के फैसले और उसके बाद घोषित अमरीकी कदमों के असर का आकलन कर रही है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक घटनाक्रमों का बारीकी से अध्ययन जारी है। मंत्रालय ने कहा कि हमने अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर आए फैसले का संज्ञान लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button