खेल
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में 6000 रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

अहमदाबाद। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया। हार्दिक ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान 30 रन की पारी खेली और बड़ा मुकाम अपने नाम कर लिया।
इस 30 रनों की पारी के साथ हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले और 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर बन गए हैं। नीदरलैंड के खिलाफ हार्दिक ने 30 रनों की पारी खेली और तीन ओवर में 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया।



