Maidaan Day 27 Box Office: हटने को तैयार नहीं अजय देवगन की ‘मैदान’, तीन हफ्तों में किया इतना कारोबार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Day 27 Box Office Collection: अजय देवगन और प्रियमणि स्टारर फिल्म ‘मैदान’ को जल्द एक महीना पूरा होने वाला है और यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपना पैर जमाए हुए है। इन 27 दिनों में इसके कलेक्शन में कई बार गिरावट तो कई बार बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, फिल्म को हर वीकेंड का फायदा मिला और इसी में इसने बिजनेस भी किया।
अमित शर्मा के निर्देशन में बनी यह मूवी ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों का कलेक्शन खाते हुए नजर आ रही है। यहां तक कि इसके आगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जादू भी नहीं चल पाया। अब इसके 27वें दिन का बिजनेस सामने आ गया है। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितना बिजनेस किया है।
मैदान’ ने नहीं मानी हार
लगातार तीन हफ्तों तक सिनेमाघरों में रहने के बाद भी मैदान बीच-बीच में कछुए की चाल चल रही है। पहले हफ्ते ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म से उम्मीद लगाई गई कि यह जल्द ही और अच्छा बिजनेस कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दूसरे हफ्ते में ही इसका कलेक्शन लुढ़क गया। इसके बाद आने वाले हफ्तों में ‘मैदान’ ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे बिजनेस करती रही।
मंगलवार को डूबी ‘मैदान’ नाव
चौथे शनिवार और रविवार में ठीक-ठाक बिजनेस करने वाली इस मूवी का कलेक्शन चौथे सोमवार को गिर गया। अब इसके मंगलवार यानी 27वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मैदान ने अपने 27वें दिन 34 लाख का कलेक्शन किया है।


