कमाई 15 करोड़! बेगूसराय के एक्सपो में इस भैंसे ने लूटी महफिल, रईसी देख रह जाएंगे दंग

बेगूसराय: लोकल 18 के अजब गजब स्टोरी में आज ऐसे भैंसा की कहानी बता रहे हैं. जिसके नाम सुनकर इसे देखने के लिए लोगो की भीड़ लग जाती है. दावा है कि इसकी कीमत 15 करोड़ है. नाम है विधायक. दरअसल, बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो बेगूसराय में कई दिनों तक आयोजित रहा. इस दौरान एक खास मेहमान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. हरियाणा से आया चर्चित ‘विधायक’ भैंसा मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है. 15 करोड़ रुपए की कमाई की चर्चा ने पूरे परिसर में उत्सुकता बढ़ा दी है. दूर-दूर से लोग सिर्फ इस भैंसे को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने पहुंच रहे हैं.
15 करोड़ की कीमत या कमाई का दावा
मेले में पहुंचे अमन कुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने सुना था कि यह भैंसा 15 करोड़ रुपए का है. इसलिए वे इसे देखने आए हैं. हालांकि भैंसे के मालिक ने इस लड़के को बातचीत में स्पष्ट किया कि 15 करोड़ इसकी कीमत नहीं. बल्कि इसके सीमेन बेचकर की गई कुल कमाई है. हालांकि लोकल 18 के कैमरे पर कुछ भी कहने से इसके मालिक ने इंकार कर दिया, लेकिन चर्चा ने इसे सुर्खियों में ला दिया है.
बेहतरीन ब्रीड और खासियत
लोकल 18 से बातचीत में ‘विधायक’ भैंसे के निजी डॉ .अनिल सिंह ने बताया कि फिलहाल उसे हल्का बुखार है. इसलिए विशेष देखभाल की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन मुर्रा ब्रीड का भैंसा है. इसकी मां रोज 24 लीटर से ज्यादा दूध देती थी, जो इसकी जेनेटिक क्वालिटी को दर्शाता है. मजबूत कद-काठी, चमकदार काला शरीर और शानदार बनावट इसे अलग पहचान देते हैं. मेले में जहां भी यह भैंसा खड़ा होता है. वहां लोगों की भीड़ लग जाती है. कोई इसकी कीमत जानना चाहता है तो कोई इसकी नस्ल के बारे में पूछ रहा है. कुल मिलाकर ‘विधायक’ भैंसा इस बार के कृषि मेले का सबसे चर्चित चेहरा बन चुका है.



