छत्तीसगढ़

बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाने वाले अभय गोयल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सरेंडर करने के लिए 6 हफ्ते का मिला समय…..

रायपुर 25 अप्रैल 2024:- छत्तीसगढ़ राज्य का   बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड के 5 आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर की मोहलत मिलने के बाद एक अन्य आरोपी अभय गोयल को भी वक्त मिल गया है।  गोयल को सरेंडर करने के लिए 6 हफ्ते का वक्त मिला 06 हफ्ते बाद अभय गोयल को रायपुर के एस्ट्रोसिटी कोर्ट में सरेंडर करना होगा। इससे पहले सजा पाने वाले 5 अभियुक्त  याहया ढेबर और सूर्यकांत तिवारी के अलावा तात्कालीन कोतवाली सीएसपी अमरीक सिंह गिल, मौदहापारा टीआई वीके पांडे और क्राइम ब्रांच प्रभारी उपनिरीक्षक आरसी त्रिवेदी को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के लिए तीन हफते का समय मिला है।

सेशन कोर्ट ने जग्गी हत्याकांड के 28 आरोपियों को  सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ अभियुक्तों की तरफ से अलग-अलग याचिकाएं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मे दायर की गई थीं। अलग-अलग मामलों में सुनवाई के बाद 29 फरवरी को सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिए गया था। बाद में इसमें आदेश हुआ, जिसमें हाईकोर्ट ने निचले अदालत कोर्ट की सजा को बरकरार रखा और एक हफ्ते में सभी अभियुक्तों को सरेंडर करने को कहा गया था। इसके बाद पांच लोगों ने याचिकाएं लगाईं, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने तीन पुलिस अफसरों सहित 5 अभियुक्तों को तीन हफ्ते का वक्त दिया। अब मामले के एक अन्य अभियुक्त अभय गोयल को भी 6 हफ्ते का वक्त सरेंडर करने के लिए मिल गया है। अब तक ट्रायल कोर्ट में शूटर विनोद सिंह राठौर और चिमन सिंह ने सरेंडर किया है। कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को वारंट जारी किया था।

एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या 4 जून 2003 हुई थी। तब सूबे में जोगी सरकार थी। 2003 के विधान चुनावों में जब अजीत जोगी सरकार हटी और डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री बने तो सीबीआई जांच हुई। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को  मुख्य आरोपी बनाया था। सेशन कोर्ट ने 31 मई 2007 का अमित जोगी को बरी कर दिया, जबकि 28 लोगों को सजा सुनाई थी। दो आरोपी बुलटू पाठक और सुरेश सिंह सरकारी गवाह बन गए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button