खेल

 भारतीय टीम फेवरिट, वरुण चक्रवर्ती ट्वेंटी-20 विश्व कप के एक्स फैक्टर

ब्यूरो— नई दिल्ली, टी-20 विश्व कप 2026 के शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। 2024 में हुए टी-20 विश्व कप को भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। एक बार फिर टीम इंडिया प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगी। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। भारतीय टीम में एक से बढक़र एक धुरंधर खिलाड़ी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली वरुण चक्रवर्ती को एक्स फैक्टर मानते हैं।

गांगुली ने कहा, घरेलू विश्व कप से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। इंडिया हमेशा मेरी फेवरेट टीम रही है। हमारे पास बेहतरीन स्पिन अटैक है। अगर वरुण चक्रवर्ती फिट रहते हैं, तो यह इंडिया के लिए अच्छा है। साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 में सौरव गांगुली प्रोटियास कैपिटल्स के हैड कोच हैं। उन्होंने कहा, मैंने चाहे कितने भी मैच खेले हों, कितने भी मैचों में कप्तानी की हो, लेकिन यह कोचिंग अलग है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button