महाराष्ट्र

अजित पवार बनाम एकनाथ शिंदे, BMC चुनाव में अणुशक्तिनगर से दिलचस्प फाइट

मुंबई: महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही महायुति और महाविकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। इसके साथ ही टिकट के दावेदारों ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नजदीकी बढ़ा दी है। अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र का भी ऐसा ही हाल है। इसमें कुल 6 वॉर्ड हैं और यदि महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ती है, तो यहां शिवसेना (शिंदे) और NCP (अजित पवार) के बीच खींचतान देखने को मिल सकती है। 2017 के मनपा चुनाव में इन 6 में से 3 वॉर्डो पर शिवसेना (अविभाजित) के नगरसेवक निर्वाचित हुए थे, जो वर्तमान में शिवसेना (शिंदे) के साथ हैं। वहीं, 2024 के विधानसभा चुनाव में इसी अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी (अजित) की सना मलिक विधायक चुनी गई हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश अधिक से अधिक वॉर्डो पर चुनाव लड़ने की हो सकती है। इसी वजह से महायुति के दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर टकराव की संभावना बनी हुई है।

2024 के विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र के कुल 262 बूथों में से 129 बूथों (करीब 49%) पर NCP (अजित) की प्रत्याशी सना मलिक को बढ़त मिली थी। वहीं 80 बूथों (लगभग 31%) पर NCP (शरद पवार) के उम्मीदवार फहाद आजमी आगे रहे। इसके अलावा चुनाव में मनसे की भी मौजूदगी दर्ज की गई, जहां मनसे प्रत्याशी नवीन आचार्य बूथ नंबर 53 पर बढ़त बनाने में सफल रहे।

मनपा चुनाव से ठीक पहले MIM को बड़ा झटका लगा है। इस विधानसभा क्षेत्र से MIM के इकलौते नगरसेवक शेख शाहनवाज ने ओवैसी का साथ छोड़ते हुए शिवसेना (शिंदे) में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद क्षेत्र के 6 में से 4 वॉर्डो पर शिवसेना (शिंदे) का एकछत्र वर्चस्व स्थापित हो गया है।

मतदाताओं का समीकरण

अणुशक्ति में करीब 30% मतदाता मुस्लिम समाज से है, जबकि लगभग 8% मतदाता दलित वर्ग के है। शेष 62% मतदाताओं में मराठी, उत्तर भारतीय और ईसाई समुदाय

शामिल है। इस तरह से मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में कहे जा सकते है।

प्रभाग: 143

· ऋतुजा तारी – 4031 वोट

(शिवसेना-अविभाजित)

· सैयद आयशा – 3882

वोट (एमआईएम)

प्रभाग: 144

· अनीता पांचाल – 7764

वोट (बीजेपी)

· कामिनी शेवाले – 7273

वोट (शिवसेना-अविभाजित)

प्रभाग: 145

• शेख शाहनवाज – 6123

वोट (एमआईएम)

· जनार्दन भोसले – 5659

वोट (शिवसेना-अविभाजित)

प्रभाग: 146

• समृद्धि काते – 8622 वोट

(शिवसेना-अविभाजित)

· नीलेश भोसले – 5071

वोट (राकांपा-अविभाजित)

प्रभाग: 147

· अंजलि नाईक – 7565

वोट (शिवसेना-अविभाजित)

· मनीषा चेमटे – 3927 वोट

(आईपीआई-ए)

प्रभाग: 148

· निधि शिंदे – 4485 वोट

(शिवसेना-अविभाजित)

· रुक्मणि खरटमोल –

3256 वोट (भाजपा)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button