अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 लोगों की हत्या, बलूच आतंकवादियों ने ली हमले की जिम्मेदारी.

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी जिसमें नौ बस यात्री शामिल हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बलूच आतंकवादियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. पंजाब प्रांत के रहने वाले नौ युवकों की शनिवार को बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी इलाके में उस समय मौत हो गई जब बंदूकधारियों ने उन्हें एक बस से जबरन उतार दिया और उनकी पंजाबी जाति की पुष्टि करने के बाद उनका अपहरण कर लिया. बाद में उनकी हत्या कर दी और उनके शवों को पास के एक पुल के नीचे फेंक दिया. एक अलग घटना में आतंकवादियों ने उसी रोड पर दो लोगों की हत्या कर दी.

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हत्याओं की जिम्मेदारी ली है. रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश घुसने की योजना बना रहे थे. स्थानीय लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी यूरोप जाना चाहते थे. सभी तीर्थयात्रियों का बहाना करके ईरानी सीमा अधिकारियों की जांच से बचना चाहते थे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी सीमा अधिकारी अक्सर युवा पाकिस्तानियों को अवैध अप्रवासी मानते हैं. सरकार ने उग्रवादियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का दावा किया है. बलूच राष्ट्रवादी अक्सर पंजाब के लोगों के खिलाफ हिंसा की ऐसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं. उनका आरोप है कि बलूचिस्तान की खनिज संपदा निकालने में पंजाब के लोग शामिल थे.

प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल के हफ्तों में प्रांत में माच शहर, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे पर तीन बड़े आतंकी हमले करने का दावा किया है, जिसमें सुरक्षा बलों ने लगभग 17 आतंकवादियों को मार गिराया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button