मनोरंजन

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आया पिता का बयान

मुम्बई। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान रविवार की सुबह होते ही सुर्खियों में आ गए। उनके घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस खबर से सलमान के प्रशंसक हैरत में पड़ गए। अब इस मामले पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपना बयान दिया है। फायरिंग की इस घटना पर सलमान खान ने तो फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके पिता सलीम खान ने इस घटना पर एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि बताने के लिए कुछ नहीं है। हमला करने वाले सुर्खियों में आना चाहते हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
फायरिंग की इस वारदात के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी सलमान से फोन पर बातचीत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात रविवार सुबह 5 बजे के आसपास हुई थी। फिलहाल मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमला करने वालों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button