उत्तरप्रदेश

पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में पीयूष गोयल ने किया ऐलान

एजेंसियां— लखनऊ

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में किया। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित समारोह में पंकज चौधरी के हाथों में कमान आने के साथ ही प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद का निर्वाचन भी हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि यह घोषित करते हुए खुशी हो रही है कि भाई पंकज चौधरी को सर्वसहमति से चुन लिया गया है। पंकज चौधरी को यूपी भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के साथ ही निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाणपत्र भी दिया गया। इसके साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सी बदली गई।

पद संभालते ही सबसे पहले पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। पीयूष गोयल ने इसके साथ ही 120 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा की। राष्ट्रीय परिषद सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र सिंह चौधरी, स्मृति ईरानी (सुल्तानपुर), सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी, महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button