मध्यप्रदेश

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा घायल डॉक्टर ने दी आराम की सलाह

आष्टा(इंदौर)। प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर आष्टा में महादेव होली के दौरान किसी ने नारियल फेंका जो उनके सिर पर जा लगा जिससे उन्हें अंदरुनी चोट लगी। डाक्टर ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सलाह दी है। यह जानकारी । अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रदीप मिश्रा ने साझा की और कहा कि जब तक डॉक्टर नहीं करगें वे कथा वाचन नही करेगे।

शिवमहापुराण कथा करने आष्टा पहुंचे। यहां आकर उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब है, लेकिन मैं सिर्फ आप लोगों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा- ’29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी। इस दौरान गुलाल की जगह किसी ने नारियल फेंका जिसके कारण ब्रेन में थोड़ी दिक्कत आ गई। अंदर की तरफ चोट लगने के कारण ब्रेन में सूजन हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं देना है। जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते हम कथा नहीं कर सकते।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button