छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल में पीलिया से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत, कई बच्चे बीमार, लापरवाही पर उठे सवाल…

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की पीलिया से मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. इससे पहले कई बच्चों के पीलिया ग्रसित होने का मामला लल्लूराम डॉट कॉम ने उठाया था, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते एक बच्ची की मौत हो गई और अन्य कई बच्चों पर बीमारी से मौत का साया मंडरा रहा है.

जानकारी के अनुसार, स्कूल में गंदा और दूषित पानी पीने से दर्जनों छात्रों में पीलिया फैल गया था. इस संबंध में लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले भी खबर प्रकाशित कर प्रशासन को चेताया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि बच्चों की जान पर बन आई है.

परिजनों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घटना को एक महीना बीत जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और कई छात्र अभी भी बीमार हैं.

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रायमुनि यादव ने कहा, “मुझे पदभार संभाले ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. सोमवार को स्वयं स्कूल जाकर पूरे मामले की जांच करूंगा. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.”

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम उठाए होते, तो आज यह दर्दनाक हादसा टल सकता था. फिलहाल स्कूल परिसर में दहशत और मातम का माहौल है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button