अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल की संसद भंग, सुशीला कार्की लेंगी अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ

Nepal News: पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने जा रही है. शुक्रवार को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल और Gen-Z ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया. आज भी सुशीला कार्की राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगी. कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी.

 नेपाल की संसद भंग कर दी गई है. न्यूज एजेंस एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशीला कार्की आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी. नेपाल में भारी उथल-पुथल और राजनीतिक संकट के बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है. आम सहमति बनने के बाद सुशीला कार्की के नाम पर मुहर लगी. शुक्रवार को नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल और Gen-Z ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया. आज भी सुशीला कार्की राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगी.

नेपाल की पहली महिला होंगी कार्की

शुक्रवार दिन भर चली चर्चा के बाद प्रतिनिधि सभा को भंग करने पर सहमति बनी, साथ ही कार्की को अंतरिम सरकार का पीएम नियुक्त करने पर भी सहमति बन गई. नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं से कहा कि वह प्रतिनिधि सभा को भंग करने का निर्णय लेने जा रहे हैं और तुरंत सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की तैयारी करेंगे. कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button