खेल

गौतम गंभीर का भरोसेमंद ओपनर दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में फेल, 3 गेंद में हो गए एक्सपोज

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बुरी तरह से फेल हो गए। यशस्वी जायसवाल वेस्ट जोन के लिए मैदान पर उतरे थे, लेकिन सेमीफाइनल जैसे मैच में वह सिर्फ 3 खेलकर आउट हो गए। वेस्ट जोन के लिए यशस्वी अपनी पारी में सिर्फ 4 रन ही बना पाए। यशस्वी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

सेमीफाइनल मुकाबले से पहले यशस्वी को लेकर हाइप था कि वेस्ट जोन के लिए वह अपना शानदार फॉर्म जारी रखेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। यशस्वी इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार किसी प्रतियोगी मैच में मैदान पर उतरे थे, लेकिन अब इस नॉकआउट मैच में यशस्वी के पास दूसरी पारी में मौका है कि वह अपनी टीम के लिए कुछ कमाल करेंगे।

गौतम गंभीर के भरोसेमंद बन चुके हैं यशस्वी
यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से पिछले कुछ समय में भारतीय टेस्ट टीम में मजबूत स्थिति बना ली है। खास तौर से टेस्ट में तो उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है। यशस्वी ने जब से टीम इंडिया के लिए टेस्ट टीम में डेब्यू किया है उन्होंने दमदार खेल दिखाया है। उनका पिछला इंग्लैंड दौरा भी बेहतरीन रहा था और उन्होंने सीरीज के पहले मैच में ही शतकीय पारी खेली थी।

हालांकि, पहले मैच में शतक लगाने के बाद उनका फॉर्म थोड़ा डगमगया जरूर था, लेकिन यशस्वी ने उसके बाद दमदार वापसी करते हुए टीम इंडिया के लिए अंतिम मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी के खेल की बात करें तो उन्होंने 5 मैचों में 411 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच इस पूरे सीरीज की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button