7 दोस्तों के सामने बेरहमी से काटा सिर! बहन से अफेयर का ऐसा बदला लिया कि गंगा भी कांप उठी

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चकेरी इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें दोस्ती, प्यार और बदले की कहानी ने खूनी मोड़ ले लिया। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी……
Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चकेरी इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें दोस्ती, प्यार और बदले की कहानी ने खूनी मोड़ ले लिया। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
दोस्ती में आई दरार: प्यार बना दुश्मनी की वजह
ऋषिकेश और पवन बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ में घूमते-फिरते, चाय की दुकान पर बैठते, त्योहारों में एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। मगर जब पवन कुछ समय के लिए जेल गया और फिर बाहर आया, तो उसे यह पता चला कि उसके सबसे करीबी दोस्त ऋषिकेश के उसकी बहन से प्रेम संबंध हैं। पवन को यह बात नागवार गुजरी और वह आगबबूला हो गया। वहीं से उसने तय कर लिया कि वह इस रिश्ते का बदला जरूर लेगा और फिर शुरू हुई एक खूनी साजिश की प्लानिंग।
गणेश उत्सव बना मौत का बहाना
31 अगस्त की रात कानपुर में गणेश उत्सव की धूम थी। इसी मौके का फायदा उठाकर पवन ने अपने दोस्त ऋषिकेश को फंसाने की साजिश रची। उसने अपने साथी प्रिंस को कहा कि वह ऋषिकेश को फोन करके बुलाए।
प्रिंस ने फोन कर कहा – ‘चलो कहीं घूमने चलते हैं’
ऋषिकेश बिना कुछ सोचे अपने दोस्तों के साथ चला गया। लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपनी जिंदगी की आखिरी रात जी रहा है।



