उत्तरप्रदेश

12 साल के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, चारपाई पर मिला शव, गले पर मिले चोट के निशान; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मितन में एक 12 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम सिंह (12) पुत्र होडल सिंह के रूप में हुई है। विक्रम का शव सुबह उसकी चारपाई पर पाया गया। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की 16 वर्षीय बहन प्रियंका को हुई। 

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब वह नींद से जागी तो उसने अपने छोटे भाई को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मृतक के पिता होडल सिंह उस समय खेत में सो रहे थे, जबकि मां मायके गई हुई थीं। सूचना मिलते ही जलेसर थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार राघव पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फील्ड यूनिट और श्वान दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर निशान मिले हैं। 

मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है। जलेसर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का ख़ुलासा होगा। थाना प्रभारी सुधीर कुमार राघव ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button