महाराष्ट्र

भारी बारिश के चलते कल मुंबई के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, नांदेड़ में 7 लोगों की मौत, CM फडणवीस ने की आपात बैठक

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में बारिश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा। पिछले दो दिनों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में सात लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को मंत्रालय में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में बारिश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा। पिछले दो दिनों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में सात लोगों की मौत हो गई है। सीएम फडणवीस ने आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार के साथ संवाददाताओं को यह जानकारी दी। कोंकण की कुछ नदियां खतरे के स्तर को पार कर गई हैं और जलगांव में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन को सतर्क रहने का आदेश दिया है। उधर, मंगलवार को मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बीएमसी ने यह आदेश जारी किया है।

नांदेड़ में भारी बारिश के कारण 5 लोग लापता: फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि नांदेड़ जिले के मुखेड तालुका में भारी बारिश के कारण पांच लोग लापता हैं और कई अन्य व्यक्ति फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई से 600 किलोमीटर से अधिक दूर तालुका में स्थित लेंडी बांध के जलस्तर में बढ़ा है। वहीं लातूर, उदगीर और पड़ोसी कर्नाटक से बड़ी मात्रा में इस क्षेत्र में पानी छोड़ा जा रहा है। लेंडी बांध महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच एक अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button