भारत में मौजूद हैं ये सबसे रहस्यमयी गांव, जानिए क्यों यहां आना चाहते हैं विदेशी?

भारत अपने खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के कई गांवों में प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल दिखाई देता है। विदेशी पर्यटकों के बीच कुछ गांव बहुत लोकप्रिय हैं।
भारत अपने खूबसूरत और अनोखे गांवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के कई गांवों में प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत मेल दिखाई देता है। विदेशी पर्यटकों के बीच कुछ गांव बहुत लोकप्रिय हैं। इन्हीं में शामिल है हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित मलाना गांव, जिसे अनोखी संस्कृति और रहस्यमयी परंपराओं के लिए जाना जाता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के लोग अपने आपको सिकंदर महान की सेना का वंशज मानते हैं। यहां पर बाहरी लोगों के लिए अलग नियम है और जीवनशैली विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
माना जाता है कि खोनोमा गांव एशिया का पहला ‘ग्रीन विलेज’है। यह गांव अपनी साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां की जनजातीय संस्कृति और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे विदेशियों को आकर्षित करते हैं।
मावलीनॉन्ग को एशिया का सबसे स्वच्छ गांव बताया जाता है। इस गांव में लोग सफाई को काफी महत्व देते हैं। यह गांव फूलों से हमेशा सजा रहता है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ‘लिविंग रूट ब्रिज’ भी है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं।
स्पीति घाटी में किब्बर स्थित है। इस गांव की गिनती दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे गांवों में होती है। यहां की पहचान बर्फ से ढंके पहाड़, साफ आसमान और बौद्ध मठ हैं। विदेशी यात्रियों के बीच यह गांव भी मशहूर है।
उत्तराखंड में स्थित चोपता एक खूबसूरत हिल स्टेशन और छोटा सा गांव है, जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। तुंगनाथ मंदिर और चंद्रशिला ट्रैक के लिए यह गांव बेस पॉइंट है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती, बर्फीले पहाड़ और शांत वातावरण किसी जन्नत की तरह हैं।



