मनोरंजन

ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ हिट या फुस्स? दूसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला

War 2 Box Office Collection Day 2: ‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया. जानिए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया और किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े.

14 अगस्त को रिलीज हुई अयान मुखर्जी निर्देशित ‘वॉर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की इस मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर का सीधा मुकाबला रजनीकांत की ‘कुली’ से हुआ. दोनों ही फिल्मों को शानदार रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर जो कमाल किया, उसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

अब सवाल है कि दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा? आइए जानते हैं.

वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को करीब ₹23.38 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹75.88 करोड़ तक पहुंच गया है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को खास फायदा मिला. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

वॉर 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

‘वॉर 2’ की ओपनिंग इतनी जबरदस्त रही कि कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन पीछे छूट गए. देखिए किस-किस को पीछे छोड़ा:

फिल्मबॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे कलेक्शन
छावा₹31 करोड़
सिकंदर₹26 करोड़
हाउसफुल 5₹24 करोड़
सैयारा₹21.5 करोड़
रेड 2₹19.5 करोड़
स्काई फोर्स₹12.25 करोड़
सितारे जमीन पर₹10.7 करोड़
जाट₹9.5 करोड़
केसरी चैप्टर 2₹7.75 करोड़
भूल चूक माफ₹7 करोड़

फिल्म के बारे में…

‘वॉर 2’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसे यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं. बता दें कि यह फिल्म 2019 की सुपरहिट ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें अब स्केल और एक्शन पहले से कहीं ज्यादा दमदार है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button