राजनीति

अखिलेश की जंप, प्रियंका गांधी की ताली, SIR के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

नई दिल्लीः वोट चोरी के मामले को लेकर विपक्ष ने सोमवार को संसद से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। लेकिन दिल्ली पुलिस ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे इंडिया ब्लॉक के नेताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया। मार्च रोके जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड फांद गए जबकि वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ताली बजाकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आईं।

असल में, दिल्ली पुलिस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान वोट चोरी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे इंडिया ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया। जिसके बाद बवाल हो गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए।

पुलिस ने जैसे ही विरोध मार्च रोका, विपक्षी सांसद उसी जगह धरने पर बैठ गए। बैरिकेड कूद कर पार करने के बाद अखिलेश यादव भी धरने पर बैठने वालों में शामिल हो गए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उनका कहना था कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सब मिलकर चुनाव आयोग को SIR से संबंधित दस्तावेज देना चाहते हैं।

विरोध प्रदर्शन में 300 सांसद शामिल

चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च में लोकसभा और राज्यसभा के 300 से ज्यादा सांसद शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हमें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके समेत कई दलों के सांसद शामिल हैं। दोनों सदनों के सांसदों ने तख्तियां थाम रखी हैं, जिन पर ‘SIR लोकतंत्र पर हमला है’ और ‘वोट चोरी’ का लोगो लगा है। राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे थे और उनके साथ विपक्ष के सभी बड़े नेता कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। विपक्ष ने मतदाता सूचियों में फर्जी फॉर्म और विसंगतियों को लेकर चिंता जताई और सत्यापन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डेटा की मांग कर रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button