तकनीकी

Airtel यूजर्स को मिल रहा है नकली Perplexity Pro? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी

Airtel के 5G यूजर्स को मिलने वाली Perplexity Pro सेवा को लेकर Reddit पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं. इन सवालों के बीच कंपनी ने सफाई दी है. जानिए क्या है पूरा मामला

Airtel के 5G यूजर्स को मुफ्त में मिलने वाली Perplexity Pro सेवा को लेकर इंटरनेट पर विवाद छिड़ गया है. Reddit पर एक यूजर ने दावा किया कि उन्हें जो AI टूल मिला है, वह असली Pro नहीं बल्कि एक “Pro-Lite” वर्जन जैसा लग रहा है. इस आरोप ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Reddit पर उठे सवाल

यूजर्स ने शिकायत की कि उन्हें धीमे रिस्पॉन्स, अधूरी जानकारी, चार्ट्स की कमी और कम गहराई वाले जवाब मिल रहे हैं.

कई लोगों ने कहा कि Airtel का Perplexity Pro  असली सब्सक्रिप्शन जैसा नहीं है.

Perplexity.ai की सफाई

कंपनी के प्रतिनिधि Jesse Dwyer ने स्पष्ट किया कि Airtel यूजर्स को वही पूर्ण Pro अनुभव मिल रहा है जो अन्य सब्सक्राइबर्स को मिलता है.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाना आम है और कई बार यह लोकप्रियता पाने की कोशिश होती है.

Airtel का डिजिटल ऑफर

Airtel अपने 5G प्लान्स के साथ ₹17,000 सालाना मूल्य वाली Perplexity Pro सेवा मुफ्त दे रहा है.

इसमें एडवांस AI एक्सेस, फाइल अपलोड, इमेज जनरेशन जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

Perplexity.ai ने साफ किया है कि Airtel यूजर्स को किसी भी तरह से कमतर सेवा नहीं दी जा रही है. कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि सभी यूजर्स को समान गुणवत्ता वाला Pro एक्सपीरियंस मिल रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button