महाराष्ट्र

रक्षाबंधन में दो दिन, महाराष्ट्र की लाडली बहनों काे कब मिलेंगे 1500 रुपये? मंत्री अदिति तटकरे ने दी ‘गुड न्यूज’

Ladki Bahin Yojana 13 Installment News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की लाडली बहनों के खात में 13वीं किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अदिति तटकरे ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन से पहले गुड न्यूज दी है। उन्हाेंने कहा है कि जल्द रकम खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना नवंबर 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त 2024 में शुरू की गई थी।

मुंबई: भाई-बहन के अमर प्रेम रक्षाबंधन के पर्व में अब सिर्फ दो दिन बाकी रह गए हैं। 9 अगस्त को बहनें भाईयों को रखी बांधकर रक्षा का वचन लेंगी। इस बीच महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने 13वीं किस्त का इंतजार कर रही लाडली बहनों के लिए बड़ा अपडेट साझा किया है। तटकरे ने कहा है कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लाडली बहनों के खाते में सम्मान राशि पहुंच जाएगी। मध्य प्रदेश में बेहद लोकप्रिय इस योजना को महायुति सरकार ने पिछले साल विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले लांच किया था। चुनावों से पहले पिछले साल लाडली बहनों को सम्मान निधि देने के बड़े कार्यक्रम भी रखे गए थे। महायुति गठबंधन की यह योजना गेमचेंजर रही थी। राज्य सरकार ने 13वीं किस्त के लिए 2,984 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। महाराष्ट्र में 13वीं किस्त करीब सवा दो करोड़ लाडली बहनों को मिलेगी।

13वीं किस्त की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू
मंत्री अदिति तटकरे ने कोल्हापुर में कहा कि रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के लभ्यार्थियों को जुलाई महीने की रकम मिल जाएगी। तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा किया जाएगा। गौरतलब हो कि राज्य में लाडली बहनें जुलाई के रुपयों के खाते में आने का इंतजार कर रही हैं। तटकरे के ऐलान राज्य में पात्र और लाभार्थी महिलाओं में खुशी का माहौल बन गया है। अदिति तटकरे ने कहिा कि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना की रकम भेजने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई है। यह शुक्रवार की शाम तक पूरी हो जाएगी। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 36000 करोड़ रुपये का बजट लाडली बहन योजना के लिए आवंटित किया है। महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना एक साल पहले शुरू हुई थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button