महाराष्ट्र

पुणे के भाटघर डैम का पानी अचानक हो गया हरा, डरे लोग, वजह सामने आई

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे जिले के भाटघर डैम के पानी का रंग अचानक हरा हो गया है। इससे लोगों में डर का माहौल है। पिछले चार-पांच दिनों से पानी का रंग बदला हुआ दिख रहा है। सुबह के समय पानी पर हरी परत जम जाती है। जो कि दोपहर तक रहती है। अधिकारियों ने पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

कहां बदला पानी का रंग?

दरअसल पुणे जिले में भाटघर डैम के उत्तरी किनारे के साथ-साथ संगमनेर, मालवाड़ी और नरहे गांवों के किनारों पर भी पानी का रंग बदला हुआ देखा गया है। यह जलाशय भोर शहर सहित क्षेत्र के कई गांवों को पानी की सप्लाई करता है। इससे लोगों में पेयजल की सुरक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, डैम में कुछ निजी व्यवसायियों को मछली पालन की अनुमति दी गई है।

क्या है वजह?
ये व्यवसायी मछलियों को खाना खिला रहे हैं। इससे पानी हरा हो रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उप-विभागीय अधिकारी डॉ. विकास खरात ने पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के आदेश दिए हैं। संबंधित विभाग को पानी में मौजूद शैवाल को तुरंत हटाने के लिए आवश्यक उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अफसर?

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता गणेश टेंगले ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मछली पालन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पिंजरों में मिलने वाले भोजन में नाइट्रोजन की मात्रा ज़्यादा होती है। इसलिए पानी में शैवाल की वृद्धि तेज़ होती है। इसी वजह से जलाशय का पानी हरा हो जाता है। हालांकि, कुछ समय बाद यह स्थिति स्वाभाविक रूप से वापस आ जाती है। प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है और लोगों से अपील कर रहा है कि जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए कि पानी सुरक्षित है, तब तक वे सतर्क रहें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button