जरा हट के

रोबोट ने किया रिश्तेदारों का काम, लड़के को दिलाई दुल्हन, हज़ारों में से चुनी परफेक्ट लड़की!

शादियां और परफेक्ट पार्टनर ढूंढना कोई बच्चों का खेल नहीं है. इसके लिए खासी मेहनत करनी पड़ती है. पहले तो ये काम घर-परिवार के लोग या फिर कोई ऐसा रिश्तेदार कर देता था, जिसकी अच्छी जान-पहचान हो. हालांकि वक्त बदला और लोग इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल का सहारा लेने लगे. डेटिंग ऐप्स और मैट्रीमोनियल्स आ गए. अब दुनिया इससे भी एक कदम आगे जा चुकी है.

Alexander Zhadan नाम के एक रूसी आदमी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यंग रूसी आईटी प्रोफेशनल ने चैट जीपीटी को ज़िम्मेदारी दी है कि वो उसके लिए सही पार्टनर ढूंढे. उसे अपने लिए अच्छी पत्नी चाहिए और 5000 से ज्यादा लड़कियों में से सही पार्टनर ढूंढना मुश्किल का काम है. ऐसे में उसने चैट जीपीटी को ट्रेनिंग देकर ये काम सौंपा और उसे दुल्हन दिला दी.

रोबोट ने ढूंढी लड़की
23 साल के एलेक्ज़ेंडर ने खुद बताया है कि उसने ChatGPT को ट्रेन कर दिया है कि वो उसके लिए 5,239 लड़कियों की प्रोफाइल को देखकर बेस्ट मैच निकाले. सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उसने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद ली है कि वो हज़ारों में से एक लड़की उसके लिए ढूंढे. इतना ही नहीं वो इसके लिए चैटजीपीटी से सलाह भी लेता रहा. उसका कहना है कि इतना वक्त उसके पास नहीं था कि वो डेटिंग ऐप्स पर बर्बाद कर सके. ऐसे में ये काम चैटजीपीटी ने किया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button