मनोरंजन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ लगातार पहली वीकेंड के बाद से ही नीचे गिरती जा रही थी। अब जाकर पिछले दो दिनों से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो रफ्तार पकड़ी है जिसकी इसे अदद जरूरत थी। ‘पठान’ बना चुके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म से भी मेकर्स का फी उम्मीदें थीं। शुरुआत सही रही और लगा कि फिल्म शायद खेल कर जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहले 4 दिन के बाद से फिल्म की कमाई इतनी नीचे गिरती गई कि लगा अब मुश्किल से ये अपनी लागत वसूल कर थोड़ा-बहुत ही कमा पाएगी। हाल ही में इसने वर्ल्डवाइड अपनी लागत वसूली है और अब तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है। इस फिल्म ने रविवार को जबरदस्त कमाई की है और अब तक देशभर में कमाई का आंकड़ा 175 करोड़ से आगे निकल चुका है।

फिल्म ‘फाइटर’ ने जहां सबसे अधिक कमाई रविवार गणतंत्र दिवस के दिन 39.5 करोड़ की थी, वहीं सोमवार से फिल्म नीचे खिसकने लगी। इस वीकेंड फिल्म की कमाई बढ़ी है, जैसा कि अमूमन वीकेंड पर होता है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कुल मिलाकर इसने 175.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।

11 दिनों में ‘फाइटर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 291 करोड़ के करीब कमाई कर डाली है। 10 दिनों में इसने 295.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 10 दिनों में विदेश में फिल्म अब तक 100 करोड़ नहीं कमा पाई है। इस फिल्म ने 85.00 करोड़ का कलेक्शन 10 दिनों में किया है। वहीं इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 210.30 करोड़ के बेहद करीब है।

ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार
250 करोड़ के बजट में बनी सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म करीब 4200 स्क्रीन्स पर देशभर में गणतंत्र दिवस के मौके पर ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय, संजीदा शेख जैसे कलाकर हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button