खेल

IND-U19 vs ENG-U19 Live Score: डॉवकिंस के दम पर इंग्लैंड अंडर-19 टीम का स्कोर 60 के पार; भारत को मिला एक विकट

IND-U19 vs ENG-U19 5th ODI Live Score: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच पांचवां वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

आरएस अंबरिश के अर्धशतक की मदद से भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने पांचवें वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और अंबरिश के 81 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 66 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 210 रन बनाने में सफल रहा। भारत के लिए अंबरिश के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अंबरिश ने युद्धजीत गुहा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। 

निचले क्रम के बल्लेबाज आरएस अंबरिश ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को संभाले रखा है जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचने में सफल रहा। भारत की बल्लेबाजी इस मैच में ज्यादा अच्छी नहीं रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही और उसने कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा के विकेट जल्द गंवा दिए हैं। म्हात्रे और विहान ने एक-एक रन बनाए। शुरुआती झटके लगने के बाद पिछले मैच के शतकवीर सूर्यवंशी और राहुल कुमार ने टीम की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। वैभव हालांकि, इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 42 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद राहुल कुमार 21 रन और हरवंश पंगालिया 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

कनिष्क चौहान अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह भी 24 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। इसके बाद अगली ही गेंद पर दीपेश देवेंद्रम खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। हालांकि, सात विकेट गिरने के बाद अंबरिश ने युद्धजीत गुहा के साथ मिलकर पारी को संभाला। गुहा 10 रन बनाकर आउट हुए जिससे इन दोनों के बीच साझेदारी का अंत हुआ। इसके बाद नमन पुष्पक खाता खोले बिना आउट हुए। भारत के लिए अंबरिश के अलावा अनमोलजीत सिंह पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड अंडर-19 टीम की ओर से एएम फिंच और राल्फी एलबर्ट ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मैथ्यू फिरबैंक, सेबास्टियन मोर्गन, एलेक्स ग्रीन और एकांश सिंह को एक-एक विकेट मिला मालूम हो कि भारतीय टीम पहले सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button