जापान की राजकुमारी का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, दुनियाभर में बन गया चर्चा का विषय

जापान की राजकुमारी काको आकिशानो ब्राजील की यात्रा पर पहुंची थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सामान्य फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में खिड़की से सिर टिकाकर सोती दिख रही हैं।
दुनिया के कई देशों में अभी भी राजपरिवार अस्तित्व में हैं। जापान में भी राजपरिवार अस्तित्व में है और वो पूर्वजों की तरह ही अपनी परंपराओं को निभा रहे हैं। काको आकिशानो जापान के शाही परिवार की राजकुमारी हैं। इस शाही परिवार की राजकुमारियों की उनके सादे जीवन को लेकर अक्सर चर्चा होती है।
हाल ही जापान की राजकुमारी काको आकिशानो ब्राजील की यात्रा पर पहुंची थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सामान्य फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में खिड़की से सिर टिकाकर सोती दिख रही हैं। राजकुमारी की यात्रा में कोई तामझाम नहीं है। उन्हें एक सामान्य यात्री की तरह अपने कुछ अधिकारियों के साथ यात्रा करते हुए देखा गया। अब उनकी सादगी हर जगह चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जून में ब्राजील की सरकार के निमंत्रण पर राजकुमारी काको 11 दिन की यात्रा पर वहां के आठ शहरों में गयीं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने एक घरेलू फ्लाइट का इस्तेमाल किया और उन्हें इकॉनमी क्लास की सीट पर बैठे हुए देखा गया। वह यात्रा के दौरान खिड़की के सहारे सो रही थीं।
राजकुमारी काको का सादगी भरा व्यवहार देखकर यह पता चलता है कि शाही परिवार की सदस्य होने के बाद इनका जीवन कितना सरल है। राजकुमारी काको की उम्र 30 साल है और वह सम्राट नारुहितो की भतीजी है। उनके छोटे भाई, राजकुमार हिसाहितो, राजगद्दी के अगले दावेदार हैं, क्योंकि जापान में अभी भी महिलाएं शाही उत्तराधिकार से वंचित हैं।
वीडियो में राजकुमारी काको को थकान के कारण सोते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि वह सीट पर बैठने के कुछ ही देर बाद सो जाती हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक, उन्होंने उसी दिन चार अलग-अलग स्थानों पर गई थीं। उनकी इस सादगी ने लोगों को प्रभावित किया है।



