मनोरंजन

Shefali Jariwala मौत की सच्चाई आई सामने, दोस्त ने बताई आखिरी रात की पूरी कहानी

Shefali Jariwala की मौत की खबर ने पूरे इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया है. 27 जून की देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. हालांकि कई लोग मौत का सही कारण जानना चाह रहे थे, इसी बीच उनके एक दोस्त ने उनके मौत की असली वजह बताई है.

‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रही. उनकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून की रात को शेफाली को तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था. उनके पति पराग त्यागी और कुछ करीबी लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी कि उनकी मौत कैसे हुई. पहले तो पुलिस ने मौत के कारण पर कुछ साफ नहीं कहा था, इसलिए उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया.

रात 1 बजे पुलिस को मिली जानकारी  

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को रात करीब 1 बजे शेफाली की मौत की जानकारी दी गई थी. इसके बाद उनके परिवार और दोस्त अस्पताल पहुंचे. अब इस मामले में एक करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है. पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शेफाली को हार्ट अटैक आया था. दोस्त के अनुसार, शेफाली को पहले से कोई बीमारी नहीं थी. उन्होंने कहा, “उन्हें अचानक ब्लॉकेज की दिक्कत हुई और इसी कारण हार्ट अटैक आया.”

अस्पताल पहुंचते ही शेफाली की हुई मौत 

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रात लगभग 11:30 बजे अस्पताल लाया गया था और वहीं उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस दुखद खबर ने शेफाली के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. सभी उन्हें एक टैलेंटेड और खुशमिजाज इंसान के तौर पर याद कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस और डॉक्टर्स की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारण की पुष्टि हो सके.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button