खेल

सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा का कन्फेस, इस वजह से नहीं कर पाए सही गेंदबाजी

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से कमाल कर दिया। लुआन साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। इस रिकॉर्ड के साथ ही लुआन साउथ अफ्रीका की तरफ से टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। लुआन ने यह कारनामा 19 साल, 93 दिन की उम्र में किया है। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ग्रीम पोलाक के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

सिर्फ इतना ही नहीं लुआन ग्रीम पोलाक का 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वह टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले सातवें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भी हैं। लुआन ने 112 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। शतकीय पारी के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका को शुरुआती झटकों से उबारा जब टीम ने 55 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

ग्रीम पोलाक ने साउथ अफ्रीका के लिए मचाई है धूम
लुआन से पहले साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी के ग्रीम पोलाक थे। उन्होंने 19 साल 317 दिन की उम्र में साल 1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में यह कारनामा किया था। इस शतक के साथ वह उस समय दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे। बता दें कि ग्रीम पोलाक को टेस्ट क्रिकेट के महानतम बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और उनका टेस्ट औसत 60.97 था।

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज टप्पी ओवेन-स्मिथ का भी नाम शामिल है। उन्होंने 1929 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल 145 दिन की उम्र में टेस्ट शतक लगाया था। वहीं मॉर्डन डे क्रिकेट सुपरस्टार रहे एबी डिविलियर्स ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल 339 दिन की उम्र में शतक लगाकर इस लिस्ट में शामिल हुए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button