व्यापार

 सेंसेक्स, निफ्टी ने तीन सत्र की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में की वापसी

मुंबई, 20 जून (भाषा)Stock Market News: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से तीन सत्र की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट शुरुआत के बाद 289.43 अंक चढ़कर 81,651.30 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 88.25 अंक की बढ़त के साथ 24,881.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को जूनटीन्थ के अवकाश के कारण बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 934.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 605.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.60 प्रति डॉलर पर

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.60 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.65 पर खुला। बाद में पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.60 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को 30 पैसे टूटकर दो महीने के निचले स्तर 86.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले तीन सत्र में यह कुल 69 पैसे टूटा था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.59 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289.43 अंक चढ़कर 81,651.30 अंक पर जबकि निफ्टी 88.25 अंक की बढ़त के साथ 24,881.50 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 934.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button