मनोरंजन

Kannappa: कन्नप्पा प्री-रिलीज इवेंट की तारीख हुई तय, जानिए विष्णु मांचू की फिल्म का कार्यक्रम कहां होगा

Kannappa Pre-Release Event: तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू की आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ की रिलीज से पहले इसके प्री-रिलीज इवेंट की तैयारी जोरो पर है। जानिए कब और कहां होगा फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट।

विष्णु मांचू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून, 2025 को कई भाषाओं में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी यह पौराणिक फिल्म बड़े बजट की है और शानदार दृश्यों का वादा करती है। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।

कब होगा प्री-रिलीज इवेंट
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, कन्नप्पा के निर्माताओं ने 21 जून, 2025 को हैदराबाद में शाम 6 बजे एक प्री-रिलीज इवेंट की घोषणा की है। उम्मीद है कि आयोजन स्थल और मुख्य अतिथि की डिटेल जल्दी ही आधिकारिक तौर पर शेयर की जाएगी। 

फिल्म कन्नप्पा
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू के अलावा अक्षय कुमार, मोहनलाल, मोहन बाबू, प्रभास, काजल अग्रवाल, सरथकुमार, प्रीति मुकुधन, मधुबाला जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 24 फ्रेम्स फैक्ट्री और एवीए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत स्टीफन देवसी ने दिया है। इस फिल्म से विष्णु मांचू के छोटे बेटे अवराम अपना तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।

अवराम का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू
हाल ही में एक्टर विष्णु ने अपने बेटे के डेब्यू को लेकर इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘कन्नप्पा’ एक बीटीएस वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘मेरा छोटा अवराम कन्नप्पा में अपना डेब्यू कर रहा है। उसे सेट पर आते देखना, उसकी लाइनें बोलना और इस सपने को जीना, मेरे जीवन के सबसे भावुक पलों में से एक रहा है।’  

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button