रोजगार
मऊ में 17 जून को रोजगार मेला:मारुति सुजुकी में नौकरी का मौका, 24 हजार से ज्यादा मिलेगा वेतन

मऊ के सैनिक प्राइवेट आईटीआई ताजोपुर में 17 जून 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी।
मेले में विजन इंडिया मारुति सुजुकी मोटर्स, अहमदाबाद की ओर से कैंपस चयन होगा। टेक्निशियन, सुपरवाइजर और हेल्पर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटर और आईटीआई इलेक्ट्रिशियन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 24,550 रुपए वेतन मिलेगा। कार्यस्थल अहमदाबाद, गुजरात होगा। मेले में भाग लेने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। कैंपस चयन रोजगार संगम पोर्टल के जरिए होगा।



