उत्तरप्रदेश

पत्नी प्रेमी संग भागी… गुस्साए पति ने फावड़े से काट दिया आशिक की मां का गला, बहन को भी किया घायल

कासगंज: यूपी के कासगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटे के प्यार के चक्कर में एक मां को अपनी जान गवानी पड़ गई। दरअसल, एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके बाद गुस्साए पति ने उसके प्रेमी की मां को फावड़े से काट दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इतना ही नहीं उसने उसकी बहन पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। 

9 महीने पत्नी हो गई थी प्रेमी संग फरार 
बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव इतवारपुर में चंद्रकली (45) पत्नी प्रवीण कुमार, मां अनारकली और बेटी मंजू के साथ रहती थी। चंद्रकली के बेटे सत्येंद्र का सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी हितेंद्र उर्फ जीतू की पत्नी रूबी से अफेयर था। करीब 9 महीने पहले सत्येंद्र रूबी को लेकर कही चला गया। जिसके बाद हितेंद्र अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शनिवार को वो अपनी पत्नी की तलाश में चंद्रकली के घर पहुंच गया। 

आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला 
हितेंद्र अपनी पत्नी को लेने उनके घर आया तो उसने चंद्रकली पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की बेटी को भी घायल कर दिया। बेटी ने बताया कि  हितेंद्र उर्फ जीतू, उसका भाई मोनू और दो अज्ञात लोग शनिवार सुबह अचानक घर में घुस आए। उन्होंने उसकी मां पर पहले चाकू और डंडे से वार किए। फिर पास में रखे फावड़े से वार कर उसका गला काट दिया। जब वह अपनी मां को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके सिर पर भी फावड़े से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। इसके बाद उसकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button