खुशखबरी! बिहार में 19 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार कैंप,

मुंगेर: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन में 19 जून को एक दिवसीय रोजगार कैंप आयोजित किया जा रहा है. ये भर्ती मशीन ऑपरेटर के पद पर होगी.इस बात की जानकारी मुंगेर के प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी है.
संयुक्त श्रम भवन में लगेगा रोजगार कैंप: प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि आवेदकों को सुबह 10:30 बजे से 2:00 बजे के बीच संयुक्त श्रम भवन में आना होगा. आवेदकों की उम्र 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए.
चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात में काम करने का अवसर: चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. साथ ही अन्य सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इसके अलावा अभ्यर्थियों को गुजरात में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा.
”निजी क्षेत्र की कंपनी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर के पदों पर आठवीं से लेकर आईटीआई पास आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. रोजगार कैंप के जरिए 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा”. राणा अमितेश, प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, मुंगेर
प्राइवेट नौकरी में भी हाथ आजमा रहे युवा: बता दें कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवा वर्ग सरकारी नौकरी की बजाए प्राइवेट नौकरी में भी हाथ आजमा रहा है. यह मेला खासतौर पर बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि उन्हें अपने कौशल और योग्यताओं के आधार पर रोजगार के अवसर मिल सकें.
बेरोजगार युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान: रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवार समय पर पहुंचकर अपनी सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ रोजगार कैंप में शामिल हो सकते हैं और नौकरी पाकर अपने सपनों को पंख दे सकते हैं.



