स्वास्थ्य

10,000 स्टेप्स भूल जाइए!  सिर्फ 30 मिनट की ये जापानी वॉकिंग दिल के साथ दिमाग को भी रखेगी फिट

 डेस्क:  10,000 स्टेप्स भूल जाइए! ये 30 मिनट की वॉकिंग तकनीक जिम में घंटों पसीना बहाने से बेहतर हो सकती है। जापान के इस नए ट्रेंड ने दुनियाभर में ध्यान खींचा है।अगर आपके पास समय कम है, और आप एक आसान लेकिन असरदार तरीका चाहते हैं फिट रहने का, तो जापानी वॉकिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
 

 जापानी वॉकिंग क्या है?

जापानी वॉकिंग को “राजियो तैसो” या “फॉर्म वॉकिंग” भी कहा जाता है। यह केवल चलने भर की बात नहीं है, बल्कि एक सही पोश्चर, गहरी सांस, और फोकस्ड मूवमेंट्स के साथ की जाने वाली तकनीकी वॉक है। इसमें शरीर के हर हिस्से को एक्टिवेट किया जाता है। 
यह करीब 30 मिनट की होती है और निम्न बातों पर ज़ोर देती है:

सही मुद्रा (पोश्चर): सीधी रीढ़, कंधे पीछे और नीचे।

गति (पेस): न तेज़, न धीमी – एक स्थिर लय में।

श्वास नियंत्रण: गहरी सांस लेना और छोड़ना जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा बना रहे।

फोकस और ध्यान: चलते समय पूरे शरीर की हरकत पर ध्यान देना।


 जापानी वॉकिंग के फायदे

-शरीर के सभी हिस्सों की टोनिंग

-कमर और पेट की चर्बी में तेज़ी से कमी

-बेहतर मानसिक फोकस और तनाव में कमी

-जोड़ों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

-कार्डियो एक्सरसाइज़ जितना असरदार

शोध क्या कहते हैं?

हाल ही में कई अध्ययनों ने यह दिखाया है कि 30 मिनट की सही जापानी वॉकिंग 10,000 स्टेप्स जितनी ही नहीं, बल्कि कई मामलों में ज़्यादा फायदेमंद हो सकती है। इससे हृदय स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है, मांसपेशियों की ताकत और संतुलन में भी सुधार होता है। जो लोग जिम नहीं जा सकते या जिनके लिए भारी कसरत मुमकिन नहीं वह इस जापानी वॉकिंग पर भरोसा कर सकते हैं। डेस्क जॉब करने वालों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button